राज्यपाल ने पंजाब के 350 अधिकारियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 03:55 PM (IST)

चंडीगढ़: नए साल पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब और चंडीगढ़ के 350 आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अधिकारियों को भ्रष्टाचार और पारदर्शी प्रशासन देने का संकल्प लेने के लिए कहा है। 

राज्यपाल ने पत्र में लिखा है कि ''प्रधानमंत्री जी के संदेश को दोबारा दोहरा रहा हूं कि प्रशासन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार में सेवारत प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। मेरी इच्छा है कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज को सुनिश्चित करने के इन निर्देशों का पालन किया जाए जो कि समय की मांग है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप में से प्रत्येक अपने निकट अधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएंगे।''

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News