पर्ल कंपनी में पैसे गंवाने वालों के लिए जरूरी खबर, CM मान ने किया ट्वीट

punjabkesari.in Saturday, May 06, 2023 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने लाखों लोगों के करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं और कंपनी की पंजाब में कई संपत्तियां हैं। इसके चलते राज्य सरकार कानूनी तरीके से सभी दिक्कतों को दूर कर कंपनी की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेगी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कंपनी की संपत्ति पर कब्जा करने के बाद उनके द्वारा हड़पी गई पूरी रकम लोगों को लौटाने का रास्ता ढूंढा जाएगा और इस संबंध में विस्तृत ब्योरा जल्द ही सांझा किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि जनता का पैसा लूटने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्ल जैसी कंपनियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और आम लोगों का एक-एक पैसा उन्हें वापिस किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News