बाढ़ के कहर से कटा ये सरहदी गांव, सेना ने मैदान में उतर बचाई लोगों की जान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2023 - 12:58 PM (IST)

गुरदासपुर : पंजाब में बाढ़ के कारण कई इलाके प्रभावित हुए हैं। इसी बीच गुरदासपुर के सरहदी गांव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार  गुरदासपुर के हल्का डेरा बाबा नानक की रावी नदी में बाढ़ आने के कारण सरहदी गांव  घनिए के बेट देश के बाकी हिस्सों से कट गया। रावी नदी के पार इस गांव में कई लोग फंस गए। इसके बाद सेना के जवानों ने अपनी जान जोखिम मेंडाल कर लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

सेना के जवानों ने  रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर 450 के करीब पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जवानों ने नावों की सहायता से लोगों को रावी नदी के पार पहुंचाया। इसके साथ ही पीड़ितों के लिए राहत कैंप स्थापित किया गया। जहां लोगों के रहने, खाने व चिकित्सा का प्रबंध किया गया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News