मालवा में कांग्रेस को झटका, बठिंडा से जगरूप सिंह गिल AAP में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 10:41 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): मालवा के बठिंडा जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के करीबी गुरमीत सिंह खुड्डियां के बाद अब वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथी व बठिंडा इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जगरूप सिंह गिल सैंकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस के पूर्व नेता का आम आदमी पार्टी में हरपाल सिंह चीमा, पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह सहित अन्य विधायकों ने स्वागत किया। चीमा ने कहा कि पंजाब की खुशहाली चाहने वाले लोगों का ‘आप’ में स्वागत है। पहले खुड्डियां और अब गिल के ‘आप’ में शामिल होने से बठिंडा  सहित पूरे मालवा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।  चीमा ने कहा कि जगरूप सिंह गिल  जिला बार एसोसिएशन बठिंडा  के प्रधान सहित नगर कौंसिल के प्रधान भी रह चुके हैं। इसके अलावा गिल 1979 से अब तक कौंसलर बनते आ रहे हैं और इस बार 7वीं बार कौंसलर बने हैं।

वहीं, दूसरी तरफ माझा में भाजपा को झटका देते हुए कई नेता ‘आप’ में शामिल हुए। भाजपा के गुरदासपुर से जिला उप प्रधान हरविंद्र सिंह मल्ली और जिला महामंत्री हरबंस सिंह के अलावा पंचायती राज के उप प्रधान मंगल सिंह सहूर (डेरा बाबा नानक) आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मल्ली को मिशन मोदी के मंडल प्रधान और हलका प्रभारी डेरा बाबा नानक सहित कई अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी के जिला महासचिव सूबेदार कुलवंत सिंह (दीनानगर) की मौजूदगी में भाजपा छोड़ ‘आप’ में शामिल हुए नेताओं का आप ने स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News