जिला Jalandhar में फिर  दर्दनाक हादसा, 2 और छात्रों की मौ+त

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:48 PM (IST)

गोराया (मुनीश): फिल्लौर हलके में अभी तीन युवकों की मौत का गम पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आ गया। इस हादसे में दो नाबालिग छात्रों की मौत जबकि 2 घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार फगवाड़ा दौसांझ कला रोड पर बाइक और एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवारों की मौके पर ही मौत, जिसमें  एक 11वीं कक्षा का और दूसरा 8वीं कक्षा का विद्यार्थी बताया जा रहा है। वहीं बाइक सवार गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

उधर, मंगलवार को गोराया और फगवाड़ा के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में मुठड्डा कलां गांव के तीन युवकों की मौत हो गई थी। हादसे के तीसरे दिन गुरुवार को तीनों के शव गांव लाए गए। गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम थी। गांव में एक ही चिता पर दो युवकों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि तीसरे को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News