Jalandhar : अढ़ाई साल के बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश, आरोपी की लोगों ने पकड़कर की धुनाई

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 12:00 AM (IST)

जालंधर : सईपुर इलाके में छत पर खेल रहे अढ़ाई साल के बच्चे के साथ मोहल्ले के ही रहने वाले व्यक्ति ने कुकर्म की कोशिश की। जैसे ही एक अन्य बच्चे ने नीचे जाकर शोर मचाया तो एक व्यक्ति तुरंत छत पर गया और व्यक्ति की हरकतें देख कर दंग रह गया। उक्त व्यक्ति ने आरोपी का विरोध किया तो उसने विरोध कर रहे व्यक्ति से हाथापाई शुरू कर दी और फिर हाथ छुड़ा पार्क में जाकर छिप गया। लोगों ने उसे ढूंढ कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी।

स्थानिय निवासी ने बताया कि अढ़ाई साल का बच्चा उनके आंगन की छत पर खेल रहा था। वह खुद आंगन में लेटा हुआ था कि छत से एक बच्चा आया जिसने गंदा अंकल-गंदा अंकल का शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे ही बच्चे ने उसके पास आकर छत की तरफ इशारा किया तो वह तुरंत छत पर पहुंचा जहां देखा कि मोहल्ले का एक व्यक्ति अढ़ाई साल के बच्चे का मुंह पकड़ कर अपना प्राईवेट पार्ट उसके मुंह में डाल रहा था। उक्त व्यक्ति ने आरोपी का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी और हाथ छुड़वा कर भाग गया। जैसे ही व्यक्ति ने शोर मचाया तो पीड़ित बच्चे की मां और अन्य लोग इकट्ठा गए। सारी बात का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पार्क से ढूंढ निकाला और उसकी जम कर छित्तर परेड की व पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर गाड़ी में बिठाया और चौकी ले गए। उधर घटना के बाद आरोपी की पत्नी भी सामने आई जिसने पति की गलती मानी और माफ करने की गुहार लगानी लगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News