जालंधर में डर के साए में जीने को मजबूर हुए लोग, रात के समय घर से निकलना हुआ मुश्किल
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 03:08 PM (IST)
जालंधर (महेश): अर्बन एस्टेट फेस-2 के डी-ब्लाक के आस-पास हर रोज रात के समय काले पहने हुए चोर-लुटेरे हाथों में हथियार लेकर घूमते हैं, जिस कारण यहां के निवासी डर के साए में जीने के लिए मजबूर हैं। अर्बन एस्टेट में ही रहते समाज सेवक संजीव देव शर्मा ब्रहम मोटर्ज ने बताया कि उक्त इलाका पुलिस डिवीजन नंबर-7 से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
डी-ब्लाक में चौकीदार की डयूटी करते विनोद कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले जब वह अपनी डयूटी दे रहा था तो उसने वहां घुम रहे दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा तो उन्हें भागकर पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से एक को पकड़ लिया और उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। जिसे पकड़ा था, उसके पास कोई तेजधार हथियार था। उसने उसे हथियार दिखाया और डरा-धमका कर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए वह भी फरार हो गया।
चौकीदार विनोद कुमार ने कहा कि जब उसने सीटी बजाई तो वहां रहते कुछ लोग भी उठकर अपने घरों से बाहर आ गए लेकिन आधी रात होने के कारण सभी नहीं उठे। अक्सर आम जनता के मुद्दों को उठाने वाले संजीव देव शर्मा ने कहा है कि चोर-लुटेरों का पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। इसीलिए वह बेखौफ होकर रात के समय लोगों के घरों के बाहर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की ज्यादातार गाड़ियां भी उनके घरों के बाहर ही खड़ी होती हैं और अगर चौकीदार किसी दिन ड्यूटी पर न आए तो चोर-लुटेरे गाड़ियों को भी कोई नुक्सान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चोर-लुटेरों के मनों में डर पैदा करने के लिए पुलिस की गश्त और नाकाबंदी बढ़ाई जानी बहुत जरूरी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

