PGI में हुआ कार्तिक पोपली का पोस्टमार्टम, हो सकते हैं बड़े खुलासे

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 06:05 PM (IST)

चंडीगढ़: आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे कार्तिक (26) का आज पोस्टमार्टम चंडीगढ़ पी.जी.आई. में किया गया। इस दौरान कार्तिक की मां, अन्य रिश्तेदार व दोस्त पी.जी.आई. मोर्चरीके बाहर शव लेने के लिए मौजूद रहे। इस पोस्टमार्टम से यह साबित हो जाएगा कि यह हत्या थी या सुसाइट। जानकारी के अनुसार परिवार वालों ने कार्तिक का पोस्टमार्टम पी.जी.आई. में करवाने के लिए कहा था। यह भी जानकारी मिली है कि पोस्टमार्टम दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल रहे। पी.जी.आई. में आज सुबह 11 बजे से ही तैयारियां शुरु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को चंडीगढ़ के सैक्टर 25 में लाया जा रहा है। कार्तिक परिवार सेक्टर 25 पहुंच गया है। 

बता दें गत शनिवार दोपहर को विजिलेंस की टीम की उनके घर में रेड दौर कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई थी। कार्तिक के परिवार का आरोप था कि उसके बेटे कार्तिक को मारा गया है जबिक विजिलेंस टीम का कहना है कि उनके वहां से जाने के बाद उसकी मौत हुई है और उसने सुसाइड किया है। परिवार वालों द्वारा हत्या का शक जताने के बाद डी.सी.ने ए.डी.सी. की ड्यूटी लगाई थी। यह भी बता दें कार्तिक का पोस्टमार्ट गत दिन रविवार को होना था। लेकिन परिवार अच्छी हालत में नहीं था। इसिलए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था।   

फोरेंसिक विशेषज्ञ यह भी पता लगाने में लगे हुए हैं कि गोली कितनी दूरी से चली थी। गोली कार्तिक के सिर के आर-पार होकर दीवार में जा धंसी थी। संजय पोपली के पास 2 लाइसेंसी हथियार थे। विजिलेंस की रेड दौरान लाईसेंसी पिस्टल जब्त नहीं किया था। संजय पोपली पुलिस हिरासत में अंतिम संस्कार में आ सकते हैं क्योंकि कार्तिक उनका इकलौता बेटा था। संजय पोपली के वकील द्वारा कोर्ट में अर्जी दायर की गई है कि अंतिम संस्कार सहित अन्य रीति रिवाजों में उन्हें होने की अनुमति दी जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News