कोटकपूरा गोलीकांड: SIT ने सिख संगठनों के 23 लोगों को दी क्लीन चिट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 10:29 AM (IST)

फरीदकोट(राजन): कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही एस.आई.टी. ने मामले में नामजद सिख प्रचारकों, जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों, वर्करों समेत 23 लोगों को क्लीन चिट दे दी है। दूसरी ओर एस.आई.टी. ने इस केस की सही ढंग से जांच न करने व रिकार्ड में हेरफेर करने के आरोप में तत्कालीन एस.एच.ओ. व डी.एस.पी. के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन 14 अक्तूबर 2015 को थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन करने के आरोप में सिख प्रचारकों भाई पंथप्रीत सिंह खालसा, भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाला, भाई हरजिंदर सिंह मांझी, भाई सतनाम सिंह चंदड़, भाई अवतार सिंह सांधावाला, सिख जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों सरबजीत सिंह घुद्दा, ज्ञानी केवल सिंह, दलेर सिंह, भाई हरजीत सिंह मानसा, सुखजीत सिंह खोसा, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह ढपाली, गुरप्रीत सिंह ढडरियां, गुरसेवक सिंह आदि 14 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। 

उसी दिन केस में नामजद भाई पंथप्रीत सिंह खालसा के अलावा 8 अन्य लोगों मंदर सिंह बरनाला, रछपाल सिंह कोठे, बलप्रीत सिंह मोगा, बलकार सिंह बठिंडा, बग्गा सिंह मानसा, जगरूप सिंह, बेअंत सिंह कोटकपूरा व हरविंदर सिंह बरनाला को गिरफ्तार किया था, जिन्हें 2 दिन बाद 16 अक्तूबर को रिहा किया गया था। अब इस केस में एस.आई.टी. के प्रमुख मैंबर व आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में केस के शिकायतकत्र्ता व तत्कालीन एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर व तत्कालीन डी.एस.पी. बलजीत सिंह सिद्धू को नामजद किया जा चुका है और तीन दिन पहले अदालत में इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News