जान से मारने की धमकी दे नाबालिगा को बनाया गर्भवती, चढ़ा पुलिस के हत्थे
punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 01:42 PM (IST)

गुरदासपुर : कलानौर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर उसे 3 महीने की गर्भवती करने वाले युवक के खिलाफ धारा 376,506, 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पुष्पा देवी ने बताया कि थाना कलौर के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने दी गई शिकायत में बताया कि उसकी लड़की कुछ दिनों से उदास व घबराई हुई थी।
लड़की ने अपनी मां को बताया कि साल 2022 में जब वह स्कूल जाती थी तो रास्ते में आरोपी साजन उर्फ गिरी उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करता था। जब उसने विरोध किया तो साजन ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
लड़की के पिता ने बताया कि जब मैं और मेरे परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करने के लिए घर से बाहर जाते थे तो आरोपी साजन मेरी लड़की को घर में अकेला देखकर घर में जबरन लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। अब लड़की ने बताया कि 3 महीने गर्भवती है। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर आरोपी साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here