सांसद सुशील रिंकू ने धुस्सी बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 07:36 PM (IST)

जालंधर : लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने आज धुस्सी बांध के साथ बाढ़ संभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते बाढ़ को रोकने संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया गया।
सांसद सुशील रिंकू व सींचेवाल द्वारा गिद्दड़पिंडी और जानिया गांवों का दौरा किया गया। जहां उन्होंने धुस्सी बांध की मजबूती और सफाई के चल रहे कार्यों की समीक्षा की। सुशील कुमार रिंकू और सींचेवाल ने अगामी मानसून सीजन दौरान बाढ़ से बचाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायतें दी की कि बाढ़ रोकने के मुकम्मल प्रबंध किए जाएं ताकि लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इस दौरान ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने लोकसभा और राज्यसभा मैम्बर को बताया कि मानसून के आने से पहले सारे चल रहे कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे। वहीं जिला प्रशासन ने भी अधिकारियों को बाढ की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुशील रिंकू ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस साल बाढ़ रोकने संबंधी तैयारी की जा चुकी है और कुछ दिनों के दौरान कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा मानसून दौरान दरिया के पानी पर पूरी नजर रखी जाएगी।