धरने पर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 01:23 PM (IST)

लुधियाना (तरूण जैन) : समराला चौक पर अनिल अरोड़ा को लेकर लगे धरने दौरान दमन दीप सिंह खालसा को पुलिस के उच्च अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। जत्थेदार तेजिंदर सिंह खालसा ने बताया कि पुलिस दमनदीप सिंह खालसा को क्यों अरेस्ट करके लेकर गई है इसकी पुष्टि करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह मोर्चा किसी भी हालत में समाप्त नहीं होगा। अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी अनिवार्य है। आरोपी में अनिल अरोड़ा ने गुरु नानक देव जी के बारे में भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करके सिख समुदाय को आहत किया है। पुलिस प्रशासन उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

अगर अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज शाम या कल सुबह से धरना प्रदर्शन होगा। इसके इलावा पूरा सिख समुदाय पंजाब में प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि दमनदीप सिंह खालसा के साथ एक पुलिस अधिकारी ने गलत बर्ताव किया था। पुलिस अधिकारी ने बाने के बारे में गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है, सिख संगत इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस प्रशासन ने दमन दीप सिंह खालसा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने मांग की है कि दमनदीप को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। उन्होंने सिख समुदाय से अपील की है कि जल्द से जल्द अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई जाए और अगर अनिल अरोड़ा आज शाम 4:00 बजे तक गिरफ्तार या सरेंडर नहीं होता तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस संबंधी ए.डी.सी.पी. 1 परमिंदर सिंह हीर से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि दमनदीप को पुलिस हिरासत में लेने संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापामारी कर रही हैं। कुल मिलाकर वह दमनदीप को हिरासत में लेने संबंधी वाक्या से बचते दिखाई दिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News