जालंधर में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 06:12 PM (IST)

जालंधर (पंकज/कुंदन) : जालंधर पुलिस ने 2 लोगों को लूटपाट व नशा बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस द्वारा लूटपाट और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल 20 मामले दर्ज है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि आज उनकी टीम द्वारा चलाए गए कासो ऑपरेशन के दौरान SI जय इंदर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना बस्ती बाबा खेल की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और लेडिस पर्स और बाइक बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनी पुत्र बलराम निवासी मोहल्ला बस्ती शेख और राहुल पुत्र राज कुमार निवासी मोचियां मोहल्ला बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि वहीं राहुल के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News