Punjab के 2 जिलों में बिजली रहेगी गुल, देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 09:16 PM (IST)

तरनतारन (आहलूवालिया) : पंजाब के तरनतारन में बिजली कट लगने की सूचना है। 66 के.वी. सब स्टेशन फोकल प्वाइंट तरनतारन से चलने वाले 11 के.वी. सिटी 2 और सिटी 5 तरनतारन फीडर ज़रूरी रखरखाव के कारण 9 मई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े मोहल्ला नानकसर, जंडियाला रोड, खालसापुर रोड, अड्डा बाज़ार, गर्द बाज़ार, मोहल्ला रोदोपुरा, रेलवे रोड, गली स्टेशन वाली रेलवे रोड, मुरादपुरा रोड, श्री गुरु अमरदास कॉलोनी गोइंदवाल रोड, एस.डी.एम. कोर्ट, बाबा बस्ता सिंह कॉलोनी सरहाली रोड, सचखंड रोड, छप्पर वाली गली, बुघा रोड, धोरा चौकी इलाका आदि में बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी इंजीनियर नरिंदर सिंह, इंजीनियर गुरभेज सिंह ढिल्लों (जे.ई.) और इंजीनियर मनजीत सिंह (जे.ई.) ने दी।

होशियारपुर में बिजली बंद रहेगी
होशियारपुर (राकेश): सहायक कार्यकारी इंजीनियर माडल टाऊन विक्रांत जोशी ने एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि 9 मई को 66 के.वी. सर्कल सब-स्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. फीडरों 11 के.वी. टैगोर नगर, 11 के.वी. राम मंदिर, 11के.वी. लाजवंती की बिजली की सप्लाई आवश्यक मुरम्मत हेतु सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

इसके चलते टैगोर नगर, वेस्ट एन्क्लेव, कैनाल कॉलोनी, मॉडल टाऊन, न्यू मॉडल टाऊन, भगत नगर, रोशन रोड, बस्सी जाना, संत भाग सिंह नगर, मोहल्ला लाजवंती, लाजवंती स्टेडियम, पूरन नगर, अजीत नगर, जैमल सिंह नगर, मोहल्ला नील कंठ, प्रताप नगर, अनमोल नगर, के.डी.एम. अस्पताल आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News