Jalandhar: लाल सूट-चूड़ा पहने देह व्यापार करने आई लड़की को निहंग सिंह ने घेरा और फिर...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 12:30 PM (IST)

जालंधर: शहर में एक देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। जालंधर के बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे उस समय हलचल मच गई, जब एक आटो चलाने वाले निहंग सिंह ने वहां खड़ी 2 लड़कियों से पूछताछ की। तरना दल से जुड़े ऑटो ड्राइवर बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा ने बताया कि, उसको शक था कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसी बीच एक वहां पर एक लड़की जिसने लाल रंग का सूट और चूड़ा पहना हुआ था को काबू कर पूछताछ की गई। इस दौरान लड़की ने खुद को नवविवाहिता बताते हुए कहा कि वह अपनी बहन के साथ बस स्टैंड की तरफ आई थी। 

जब उससे उसकी बहन को बुलाने के लिए कहा तो लड़की ने नरिंदर सिनेमा के पास गली की दूसरी ओर इशारा किया। जैसे ही निहंग वहां देखने गया, दोनों लड़कियां अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गईं। निहंग सिंह ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे हाथ नहीं आ सकीं। इस दौरान एक ऑटो चालक ने बताया कि वह रात के समय शहर में ऑटो चलाता हैं और अक्सर इस इलाके से गुजरते हैं। उनके अनुसार नरिंदर सिनेमा वाली गली में कई बार लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई देते हैं। 

निहंग सिंह का आरोप है कि इस गली में कुछ लोग नशा भी करते हैं और इसके बाद जिस्मफिरोशी जैसी गतिविधियां चलती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की गाड़ियां इलाके में आती तो हैं, लेकिन हूटर की आवाज सुनते ही लोग छिप जाते हैं और पुलिस के जाने के बाद फिर से बाहर आ जाते हैं। इस दौरान जब निहंग सिंह ने गली में बने एक कमरे में जांच की तो वहां इस्तेमाल किए गए नशीले पदार्थों के अवशेष, कंडोम और चिट्टा लेने के बाद फेंकी गई सिल्वर की पन्नियां बिखरी मिलीं। यही नहीं, कमरे के अंदर सोने के लिए बिस्तर भी रखे हुए थे, जिनके बारे में दावा किया गया कि रात के समय उनका इस्तेमाल किया जाता है और बाद में इन्हें अंदर रख दिया जाता है।

निहंग सिंह ने आगे कहा कि, इस रोड पर सरेआम देह व्यापार का धंधा चलता है। रोजाना सवारियों को लेकर आने जाने के व्यक्त यहां पर लड़कियों/महिलाओं को देखते हैं। कई बार इन्हें ऐसे करने से मना भी किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। निहंग सिंह ने कहा कि, अगर यह नहीं मानी तो अगली बार वह पुलिस को नहीं बताएंगे बल्कि अपने तरीके से इन्हें लोगों पर कार्रवाई करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News