Punjab : खौफनाक सड़क में कार हुई चकनाचूर, चालक जिंदा रहकर हैरान!

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 05:53 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर-दसूहा मुख्य मार्ग पर स्थित गांव नंगल बिहालां के पास एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह हादसा सड़क की बदतर हालत के कारण हुआ, जिसमें एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्य से कार चालक की जान बच गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नंबर पी.बी.07-बी.एम.- 1809 जब गांव  नंगल बिहालां से आगे कुछ दूरी पर पहुंची, तो सड़क खस्ता हालत होने के कारण चालक ने अचानक संतुलन खो दिया। बेकाबू हुई कार सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेरों पर चढ़ने के बाद चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। हादसे की गंभीरता के बावजूद चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सड़कों की बदहाली रोज़ाना हादसों को न्यौता दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत न की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News