लुटेरों ने दिन-दिहाड़े मचाया आंतक, कार पेंटर को धमका दिया वारदात को अंजाम
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 11:09 AM (IST)
जालंधर : जालंधर जिले के गोराया पुलिस थाना इलाके में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला गोराया गांव के घुरका क्षेत्र का है, जहां संग ढेसियां नहर पुल के नजदीक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कार पेंटिंग का काम करने वाले जसवीर राज अपने काम से छुट्टी लेकर रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवक उनके पास आए और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जेब से करीब एक हजार रुपये नकद छीन लिए। विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोराया पुलिस हरकत में आई। एएसआई बावा सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। हालांकि इस घटना में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन वारदात के बाद इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल जरूर बन गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

