पिछले साल से ज्यादा जली पराली, रिकॉर्ड में आया भारी उछाल

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 11:34 AM (IST)

पंजाब डैस्क: पराली जलाने की घटनाओं में इस बार रिकॉर्ड उछाल आया है। आगजनी की घटनाओं में हुई वृद्धि ने 2021 के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। 2021 में 26 अक्तूबर तक प्रदेशभर में कुल आगजनी की 6,463 घटनाएं रिकॉर्ड की गई थीं जबकि इस बार यह आंकड़ा 7,036 तक पहुंच गया है। अकेले बुधवार को प्रदेशभर में 1,238 पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। यह आंकड़ा दीवाली के दिन दर्ज किए गए आंकड़े से भी ज्यादा है। दीवाली वाले दिन प्रदेशभर में कुल 1,019 आगजनी की घटनाएं रिकॉर्ड की गई थीं। बुधवार के दिन दर्ज किया गया आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। 15 सितंबर से रिकॉर्ड की जा रही पराली जलाने की घटनाओं में दीवाली से पहले केवल एक दिन सबसे ज्यादा 902 घटनाएं रिकॉर्ड की गई थीं।

अब तक आंकड़ों में उछाल न आने के कारण माना जा रहा था कि इस बार पिछले साल की तुलना में पराली जलाने की घटनाएं कम होंगी लेकिन दीवाली के बाद अब तस्वीर बदलने लगी है। खासतौर पर मालवा के इलाके में पराली जलाने की घटनाओं के कारण आंकड़े तेजी से उछाल पर आ रहे हैं। पटियाला में ही 26 अक्तूबर तक कुल 651 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जो पिछले साल दर्ज किए गए 554 के आंकड़े से ज्यादा हैं। उधर, बॉर्डर के साथ सटे इलाके पहले से ही चुनौती बने हुए हैं। खासतौर पर तरनतारन में पिछले साल दर्ज किए गए 1,478 के आंकड़े की तुलना इस बार 1,560 घटनाएं रिकॉर्ड की जा चुकी हैं। वहीं, अमृतसर में 2021 में दर्ज किए गए 956 के आंकड़े की तुलना 1,139 घटनाएं अब तक दर्ज की जा चुकी हैं। 

धान की कटाई तेज होने से बढ़ेंगी मुश्किलें 

पराली जलाने की घटनाओं में रिकॉर्ड वृद्धि ज्यादा चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि अब दीवाली के बाद धान की कटाई में तेजी आएगी। इस बार बारिश का मौसम देर तक होने के कारण कुछ इलाकों में धान की फसल पकने में देर हुई है, इसलिए मंडियों में भी धान की आवक कम है। जाहिर है कि धान की कटाई में तेजी होने से मंडियों में धान की आवक तो तेज होगी ही, खेतों में नई फसल की बुआई के लिए पराली जलाने की घटनाएं भी बढ़ेंगी। ऐसे में आने वाला समय प्रदूषण के लिहाज से चिंता का विषय रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News