फैक्ट्री मालिक ने घर की तीसरी मंजिल से नीचे फैंका कर्मचारी! हैरान कर देगा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2024 - 01:05 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जसियां में गत रात 32  वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया था, जहां उसे सी.एम.सी.अस्पताल में रैफर कर दिया। यहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। 

मृतक की पहचान राजु कुमार के रूप में हुई है। इस संबंधित जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी सोनम और उसके दोस्त विशाल ठाकुर ने बताया कि राजु पिछले 2-3 साल से एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। उक्त फैक्ट्री के मालिक ने उस पर चोरी का मामला दर्ज करवा दिया था। गत रात फैक्टरी मालिक अपने 2 दर्जन के करीब साथियों को साथ लेकर उनके घर आए तो राजु कुमार को तीसरी मंजिल से नीचे फैंक दिया। उन्होंने बताया कि राजु को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत  देखते उसे सी.एम.सी. अस्पताल में रैफर कर दिया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। जब इस मामले संबंधित चौकी इंचार्ज अजीत पाल सिंह के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News