कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया के गनमैन की गोली लगने से मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 05:39 PM (IST)

अमृतसर (सुमित): पंजाब के मौजूदा कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया के गनमैन की गोली लगने से मौत हो जाने की सूचना मिली है। गनमैन की पहचान गुरचरण सिंह के तौर पर हुई है, जो कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा को लेकर तैनात किए पुलिस मुलाजिमों में एक था। मिली जानकारी अनुसार उक्त मुलाजिम आज सुबह अपनी पिस्तौल साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक उसकी अपनी ही पिस्तौल से गोली चल गई, जो उसके मुंह पर लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News