पंजाब की यह सेंट्रल जेल फिर बटोर रही सुर्खियां, बरामद हुआ संदिग्ध पैकेट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 11:58 AM (IST)

लुधियाना (स्याल):  लुधियाना की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों बटोरती हुई नजर आ रही है।  यहां की ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल बैरक की छत से संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। 

अधिकारियों की देखरेख में पैकेट को खोलने पर 66 के करीब पुड़ियो में से नशीला पदार्थ निकला। सहायक सुपरिटेंडेंट कुलदीप सिंह द्वारा मामला पुलिस को भेजे जाने पर अज्ञात के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. व प्रिजन एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News