पंजाब को राहत: केंद्र ने जारी की 2228 करोड़ की जी.एस.टी. मुआवजा राशि

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): वित्तीय संकट से जूझ रही पंजाब सरकार को केंद्र सरकार ने 2228 करोड़ रुपए की बकाया जी.एस.टी. मुआवजा राशि जारी कर राहत प्रदान की है।केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से पंजाब के वित्त विभाग को इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि इस बकाया राशि को लेकर जहां पिछले दिनों नई दिल्ली में कई अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों सहित पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले थे, वहीं मुख्यमंत्री ने भी केंद्र सरकार के पास राशि जारी करने के लिए पहुंच की थी। इसके अलावा यह मुद्दा लोकसभा के सैशन में भी राज्यसभा मैंबर प्रताप सिंह बाजवा ने उठाया था।  

PunjabKesari

पंजाब की 4100 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. मुआवजे की 4 महीनों की बकाया राशि केंद्र सरकार की तरफ लंबित थी जिसमें से 2 महीनों अगस्त व सितम्बर की यह बकाया राशि जारी की गई है। राज्य के वित्त विभाग के अनुसार जी.एस.टी. मुआवजा राशि के अलावा जी.एस.टी. की बकाया राशि को मिलाकर केंद्र की तरफ 6 हजार करोड़ से अधिक का बकाया बनता था।  केंद्र सरकार ने  जी.एस.टी. क्षतिपूॢत तहत पंजाब सहित अन्य राज्यों को कुल 35,298 करोड़ रुपए जारी किए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News