ससुराल वालों तेजधार हथियारों से किया दामाद पर जानलेवा हमला, जानें वजह

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 08:01 PM (IST)

पट्टी (सोढ़ी): पट्टी पुलिस ने दामाद की पिटाई व तेजदार हथियारों, तलवारों से हमला करने का मामला दर्ज किया है। मारपीट कारण दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मौके पर ए.एस.आई. कुलबीर सिंह ने बताया कि विकास पुरी (34) निवासी वार्ड नंबर 5 पट्टी ने बयान दिया कि गत दिन उसके ससुर केवल कृष्ण अरोड़ा, सास सपना, साला केतन अरोड़ा सभी निवासी ब्यास और पत्नी करिश्मा उसके घर पट्टी में आए। इस दौरान शिकायतकर्ता पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा था कि वह उनके साथ ब्यास जाकर रहे।

उसने कहा कि जब उनके साथ जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर उनके साथ नहीं जा सकता। यह सुनकर उसकी पत्नी करिश्मा, सास सपना, ससुर केवल कृष्ण ने उसके ऊपर तलवार से हमला कर दिया। साले केतन अरोड़ा ने तेजधार हथियारसे हमला किया गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद सभी   मौके से भाग गए। पुलिस ने जांच के बाद ससुराल के सभी 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल दामाद का सिविल अस्पताल पट्टी में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News