एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए इस नेता ने कांग्रेस में की वापसी

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 05:26 PM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): पंजाब में चुनावों को देखते हर राजनीतिक दलों में एक-दूसरे के वर्कर खींचने की होड़ लगी हुई हैं, वहीं पंजाब की कांग्रेस पार्टी अपने नाराज हुए नेताओं को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस तरह का ही कुछ आज कांग्रेस के अमृतसर से देहाती प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर के साथ हुआ। सच्चर की भाजपा में शामिल होने की खबर सुनते ही आज उनके घर में डिप्टी सी.एम. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया द्वारा भगवंतपाल सिंह सच्चर को वापस कांग्रेस में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया। बताने योग्य है कि केवल एक दिन पहले ही सच्चर भाजपा में शामिल हुए थे।

मंत्रियों के यहां पहुंचते ही सच्चर के समर्थकों की तरफ से जहां स्वागत किया गया। समर्थकों ने एकजुट होते हुए जहां भगवंतपाल सिंह सच्चर के हक में नारा बुलंद किया। वहीं इन नेताओं को बताया कि भगवंतपाल सिंह जैसे हीरे को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी कभी भी बुलंदियों तक नहीं पहुंच सकती है। सच्चर के घर पहुंचे इन नेताओं ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह जल्द ही इस संबंधी हाईकमान के साथ मीटिंग करके सच्चर का बनता हक उनको जरूर दिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News