शहर में ऑटो चलाने की आड़ में करता था यह धंधा, CIA के चढ़ा हत्थे
punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 12:23 PM (IST)

लुधियाना : ऑटो चलाने की आड़ में राजस्थान के तस्करों से चूरा-पोस्त मंगवा कर शहर में सप्लाई करने वाले तस्कर को सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 54 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चंडीगढ़ के हलोमाजरा निवासी रहीश मोहम्मद के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सी.आई.ए.-2 के इंचार्ज इंस्पैक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के चम्पारण का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के आसपास एरिया में ऑटो चलाता है। आरोपी पहले ऑटो चलाने की आड़ में शराब सप्लाई का कारोबार करता था। उसके खिलाफ 2 शराब तस्करी के केस भी दर्ज हैं। आरोपी ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में चूरा-पोस्त भी सप्लाई करने लगा। आरोपी ने ड्राइवरों के जरिए राजस्थान के इलाकों से चूरा-पोस्त मंगवाता था, फिर उसे अलग-अलग शहरों में सप्लाई करना शुरू कर दिया।
आरोपी चंडीगढ़ से ऑटो में सवार होकर ही लुधियाना में चूरा-पोस्त की सप्लाई देने आया था। जैसे ही पुलिस को पता चला तो उसे काबू कर लिया। उससे पहले तो 35 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया, फिर उसकी निशानदेही पर 19 किलो चूरा-पोस्त और बरामद किया। ऐसा कर आरोपी से कुल 54 किलो बरमाद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह चूरा-पोस्त कहां से लाकर किसे सप्लाई करता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here