Punjab के होशियारपुर में बेअदबी की बड़ी घटना! खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 08:55 PM (IST)

होशियारपुर : होशियारपुर में बेअदबी की बड़ी घटना सामने आई है जिसके बाद इलाके में आक्रोश है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह होशियारपुर के गांव नूरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ दिया गया। इस घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने ली और इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया। प्रतिमा को बुरी तरह से तोड़ा गया है तथा साथ लगे शीशे को भी तोड़ दिया गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News