Womens Day :  लुधियाना से इस शहर तक महिला स्टॉफ ने किया ट्रेन का संचालन

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 11:08 PM (IST)

लुधियाना (गौतम ) : महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के उद्देश्य से नार्दन रेलवे की तरफ से विशेष तौर पर महिलाओं को डयूटी दी गई। जहां 5 प्रमुख स्टेशनों को पिंक स्टेशन का रूप देकर महिलाओं से डयूटी करवाई गई, वहीं फिरोजपुर मंडल में लुधियाना से फिरोजपुर के लिए ट्रेन नंबर 04997 मेल एक्सप्रैस स्पेशल को महिला स्टॉफ के दवारा संचालित करवाया गया। इसमें 9 महिलाओं ने चलाया। जिसमें लोको पायलट भूपिंदर कौर, सहायक लोको पायल अंजलि कौशल, ट्रेन मेनैजर योगिद्रा शेखावत, आरपीएफ की सुरक्षा कर्मी अनु रानी, सीमा रानी, लुधियाना हैंड क्वार्टर की दो महिला टिकट चैकर की डयूटी लगाई गई। उनके साथ इस दौरान लोको इंस्पेक्टर राजेश्वशर सिंह व ट्रेन मैनेजर कौसलर  प्रेम मित्तल ने उन्हें दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  Breaking: नहीं बाज आ रहा Pakistan, भारत-पाक सरहद से करोड़ों की हैरोइन बरामद

अधिकारियों का कहना है कि यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने का अच्छा तरीका है क्योंकि यह महिला कर्मियों और यात्रियों के लिए एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराता है। यह पहल ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के साथ ही साथ सहायक समुदाय बनाने के लिए एक मंच प्रदान करने का भी मध्यम है। ट्रेन के साथ जाने वाले महिला स्टॉफ ने कहा कि उनके लिए एक सुनहरा अवसर है, इससे अन्य महिला कर्मियों का मनोबल भी बढेगा । 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News