बिहार बाढ़ पीड़ितों की कहानी कहा-एक रोटी और अचार पे हम 2 रात गुजारे हैं...

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 03:45 PM (IST)

पटियालाःबिहार में बाढ़ के चलते हालत खराब होने के कारण वहां के लोग पंजाब की तरफ रूख कर रहे हैं। पटियाला के रेलवे स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रैस द्वारा पंजाब आए कई बिहारी आपको मिल जाएंगे। ट्रेन में अपने 4 और 5 साल के बच्चों के साथ बैठे रानी देवी ने व्यथा सुनाते हुए कहा-एक रोटी और अचार पे हम 2 रात गुजारे है। जैसे ही ट्रेन पंजाब पहुंची तो भले लोगों ने उन्हें दूध,चाय तथा पकौड़े खाने को दिए। 

इससे उनके चेहरे पर कुछ देर के लिए चमक आ गई। पर बाढ़ के चलते बिहार में मची तबाही में अपना सबकुछ खोने का गम उसके चेहरे पर दिखाई देने लगा। ऐसी ही कहानी बाढ़ के चलते पंजाब आने वाले कई लोगों की है।वह पूर्णिया,अरिया,किश्नगंज तथा कैथर में बाढ़ के चलते हालत खराब होने के कारण पंजा आ रहे है। इन लोगों को उम्मीद है कि लुधियाना,पटियाला तथा
जालंधर में नौकरी हासिल कर अपने परिवार का पेट पाल सकेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News