महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए हॉक राइडर्स ने शहर में निकाली साइकिल रैली

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 10:52 AM (IST)

जालंधर(खुशबू): नो मोर निर्भया कांड और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रविवार को हॉक राइडर्स की ओर से ‘ज्वाला दिशा राइड 2019’ साइकिल रैली निकाली गई। रैली ङ्क्षहद समाचार ग्राऊंड से 10 बजे शुरू हुई जिसे पंजाब केसरी ग्रुप के डायरैक्टर श्री अभिजय चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस इवैंट में पंजाब केसरी मीडिया पार्टनर रहा है। इस रैली में शहर के विभिन्न साइकिल क्लबों के 100 के करीब साइकलिस्ट शामिल हुए। 

बी.एस.एफ . से डी.आई.जी. मधुसूदन शर्मा भी अपने साइकिल ग्रुप के साथ इस रैली का हिस्सा बने। रैली ङ्क्षहद समाचार ग्राऊंड से शुरू होकर बी.एम.सी. चौक, शिवानी पार्क, गुरु नानक मिशन चौक होते हुए वापस ग्राऊंड में आकर समाप्त हुई, जिसके बाद राष्ट्रपति अवॉर्डी विवेक जोशी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पंजाब केसरी ग्रुप के डायरैक्टर श्री अभिजय चोपड़ा ने कहा कि इस रैली के माध्यम जालंधर के साइकिल राइडर ग्रुप बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना बहुत ही जरूरी है। इससे लोग पर्यावरण में फैल रहे प्रदूषण को लेकर जागरूक होंगे। 

वहीं दूसरी तरफ  जिस संदेश के साथ यह रैली निकाली गई है वह बहुत ही अच्छा है क्योंकि लोगों को निर्भया कांड को कभी नहीं भूलना चाहिए और लड़कियों को ऐसा माहौल देना चाहिए जिसमें वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा प्रधान रोहित शर्मा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है और उन्हें ऐसा माहौल देना कि वे खुद अकेले घर से बाहर निकल सकें। इसी के साथ इस साइकिल रैली के माध्यम से लोगों तक स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी पहुंचेगा। वहीं रैली में शामिल सभी लोगों को स्पांसर डेकाथलन की ओर से रिफ्रैशमैंट दी गई। 10 साल की लड़की हरस्वरूप ने कहा कि इससे पहले भी वह स्वच्छ पर्यावरण की रैली में भाग ले चुकी है। उसे इस तरह की रैली का हिस्सा बनना अच्छा लगता है ताकि लोग पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक हो सकें।

19 साल की दिशा ने बताया कि वह खुद एक प्लेयर है इसलिए उसे इस रैली का भाग लेना अच्छा लगा। उसने अपने साथ और कई लड़कियों को इस रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस मौके पर मनु, रोहित शर्मा, राहुल सेठी, पवन कुमार, रोहित, सम्राट, राहुल, अमन, बलजीत महाजन, जङ्क्षतद्र, सिमरन, कमल, प्रीति, अंकिता, योगिता, इंद्रप्रीत, अमृत, गौरवी, प्रभलीन, गुरकिरण, तवलीन, रवनीत, गुरप्रीत व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News