हथियारों की खेप बरामद, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लड़कों का निकला गैंगस्टर Connection
punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 04:08 PM (IST)

फिल्लौर : आज के समय में अवैध हथियार रखना तो जैसे युवकों का फैशन बनता जा रहा है। वहीं गिरोहों से असानी से हथियार मिलने पर युवक अपना ही एक अलग गिरोह बना लेते है। इस मामले फिल्लौर शहर में बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप पकड़ी गई है। हथियारों की इस खेप का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार कच्चे घरों व झोपड़ियों में रहने वाले यह लड़के किसी बड़े गिरोह को हथियारों की सप्लाई करते थे और खाद का एक गिरोह चला रहे थे।
इन लड़कों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो पाएगा। इन लड़कों ने अवैध हथियारों का इस्तेमाल करके गैंग से बदला लेने या फिर बड़े कारोबारियों को फोन पर धमकी देकर फिरौती की मांग करनी शुरू कर दी। पुलिस को इस गिरोह का पता कुछ दिन पहले लगा। ये लड़के शहर के बाहर किसी किराए के कच्चे घरों व झुग्गियों में रह रहे हैं।
आम लोगों की नजरों में यह लड़के मेहनत मजदूरी करने वाले हैं लेकिन इनके तार नामी गैंगस्टरों से जुड़े हुए हैं। इस बारे पुलिस को तब पता चला जब लड़के पड़ोसी से हुए विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। इस दौरान लड़के ने अपने साथियों को बुलाया जिन्होंने पड़ोसी के घर पर 5-6 राऊंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुन कर हर कोई दंग रह गया और अपने घरों में जाकर छुप गए।
इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जमीन पर गिरे खाली खोल बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि इस गिरोह के एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह यू.पी. से 3-4 पिस्तौल लेकर आए हैं। विवाद दौरान एक पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर उस दिन गोलियां नहीं चलती तो शायद इतनी बड़ी खेप का पता नहीं चल पाता।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here