कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यसभा की सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी 'आप' के फैसले पर ऐतराज नहीं होना चाहिए। आम आदमी पार्टी (आप) के 2 बार के विधायक कुलतार सिंह संधवां को सोमवार को सर्वसम्मति से 16वीं पंजाब विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सदन में संधवां के नाम का प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के लिए चुने जने की वजह से यह इस्तीफा दिया हैं। बता दें कि बाजवा के राज्सभा कार्यकाल भी इसी महीने खत्म होने जा रहा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News