डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए खुशखबरी, मिली सौगात

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 06:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क: डेरा ब्यास जाने वाले संगत के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने ब्यास जंक्शन के पुनर्विकास को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस योजना पर करीब 86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि स्टेशन की नई बिल्डिंग अमृतसर-जालंधर जीटी रोड की ओर विकसित की जाएगी, ताकि यात्रियों को बेहतर पहुंच और सुविधा मिल सके। साथ ही, स्टेशन की पुरानी पहचान और पारंपरिक स्वरूप को भी बरकरार रखा जाएगा।

परियोजना पूरी होने के बाद स्टेशन की यात्री क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही नया फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा, साथ ही लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा, बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। रेलवे का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट के माध्यम से यात्रियों को बेहतर अनुभव देना और स्टेशन को आधुनिक रूप प्रदान करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News