सुमेध सैनी की बढ़ीं मुश्किलें, 'मुलतानी अगवा मामले में वायदा माफी गवाह बने 2 पूर्व पुलिस अधिकारी'

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 09:57 AM (IST)

मोहाली : बलवंत सिंह मुलतानी को अगवा करने के मामले में पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। मोहाली अदालत ने सैनी के चहेते यू.टी. पुलिस के 2 पूर्व इंस्पैक्टरों जगीर सिंह और कुलदीप सिंह संधू को वायदा माफी गवाह बना लिया है। दोनों ने मोहाली की चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट दीपिका सिंह की अदालत में बयान दर्ज करवाए। दोनों ने अदालत को बताया कि वर्ष 1991 में सैनी के काफिले पर बम धमाके के बाद विशेष तलाशी अभियान चलाया गया था। 

इस दौरान सैनी के कहने पर बलवंत सिंह को मोहाली स्थित उसके घर से उठाकर सैक्टर-17 थाने में लाया गया, जहां बेतहाशा अत्याचार किया गया। मुलतानी की मौत के बाद लाश को ठिकाने लगाया गया और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए गुरदासपुर जिले के कादियां थाने में झूठा केस दर्ज कर यह दिखाया कि मुलतानी पुलिस हिरासत से भाग गया है। इस संबंधित चंडीगढ़ में भी डी.डी.आर. दर्ज की गई।पूर्व डी.जी.पी. सैनी समेत 6 मुलजिमों एस.पी. बलदेव सिंह सैनी और इंस्पैक्टर सतवीर सिंह, हरसहाय शर्मा (69) निवासी सैक्टर-51 डी, जगीर सिंह (70) निवासी सैक्टर-51, अनोख सिंह (65) निवासी सैक्टर-21 और कुलदीप सिंह संधू (66) निवासी मनीमाजरा के खिलाफ मटौर थाना में धारा 364, 201, 344, 330, 219 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। एस.पी. बलदेव सिंह सैनी और इंस्पैक्टर सतवीर सिंह की मौत हो चुकी है। इन पर पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी के बेटे बलवंत सिंह मुलतानी को घर से उठाकर अत्याचार करने और बाद में गायब कर देने का आरोप है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News