कड़कड़ाती ठंड में सरकार के खिलाफ धरने पर डटे रहे किसान, जानें क्यों..

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 03:23 PM (IST)

टांडा उड़मुड़(पंडित): किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा अपनी मांगों को लेकर हाईवे चौलांग टोल प्लाजा पर दिए जा रहे धरने के 11वें दिन किसान भारी संख्या में कड़ाके की ठंड में पहुंचे और अपनी मांगों के पक्ष में आवाज उठाई।

प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, महासचिव सरवन सिंह पंधेर और प्रदेश कमेटी के नेता सविंदर सिंह चुताला के निर्देशन में लाए गए इस मोर्चे के दौरान आज के दिन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पर्मजीत सिंह भुल्ला ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भुल्ला, जिलाध्यक्ष गुरदासपुर हरदीप सिंह फौजी व कुलदीप सिंह बेगोवाल ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ कारपोरेट घरानों को लोगों को लूटने की अनुमति देने के लिए की गई घोषणा के अनुसार पंजाब के विभिन्न जिलों में टोल प्लाजा को बंद किया गया है। इसमें चौलांग के साथ साथ मानांवाला, कत्थूनंगल, अटारी, मनन, शेरोन, फिरोजशाह, गिदड़पिंडी, मुकेरियां, मानसर, गढ़दीवाला, चब्बेवाल, थेह कलंधर, सिंघावाला, ढिल्लवां और लाटपलावा दीनानगर आदि टोल प्लाजा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार किसानों की जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और किसानों को किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है और इसके विरोध स्वरूप आज उन्हें संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा और मोर्चा मजबूती से चलेंगे। इस मौके पर हरदीप सिंह वैरोनंगल, अवतार सिंह शेखों, जगदीप सिंह जग्गी, हरभजन सिंह, मास्टर गुरजीत सिंह, डॉ. हरदीप सिंह, सूबेदार आज्ञा सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, कश्मीर सिंह, हरबंस सिंह, अरविंदर सिंह राणा, साब सिंह, दविंदर सिंह कहलों,लक्खा सिंह मुल्तानी आदि मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर किसान मोर्चा का विरोध कर रहे टोलकर्मी नेता हरविंदर पाल सिंह सोनू के नेतृत्व में सड़क किनारे धरने पर बैठे रहे और उनके परिजन भी इसमें शामिल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News