नाबालिगा से छेड़छाड़ के आरोप में गुरुद्वारे का मुख्य सेवादार गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 11:41 AM (IST)

चब्बेवाल: चब्बेवाल थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक प्रसिद्ध डेरे व गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। लड़की (13) के पिता निवासी लैहली खुर्द, थाना चब्बेवाल ने थाना चब्बेवाल पुलिस को शिकायत दी कि कल उसकी नाबालिग बेटी अपने चाचा के लड़के के साथ गुरुद्वारा डूम साहिब गांव हंदोवाल कलां में आम लेने गई थी।
वहां पर मौजूद गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख (मुख्य सेवादार) सकत्तर सिंह ने लड़की को आम देने के लिए अपनी कुटिया में बुलाया। वहां पर आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ की। लड़की ने घर जाकर अपने माता-पिता को उक्त घटना के बारे में बताया तो उसके परिवार के सदस्यों ने चब्बेवाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने सकत्तर सिंह निवासी गुरुद्वारा सिंह हंदोवाल के खिलाफ धारा 354 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर कार्रवाई की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here