Jalandhar में ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश! Live  फुटेज जा रही थी Pakistan

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:06 PM (IST)

पंजाब डेस्कः काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य संचालक सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा (फिरोजपुर) को गिरफ्तार किया गया है और कपूरथला से 4G कनेक्टिविटी वाले चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी उपकरण बरामद किए गए हैं।

PunjabKesari

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुखविंदर सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर सेना से जुड़े ठिकानों समेत संवेदनशील स्थानों की निगरानी के लिए अलग-अलग जगहों पर सोलर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था। इन कैमरों के जरिए मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को लाइव फुटेज भेजी जा रही थी। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी।

इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क और अन्य साथियों की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में जासूसी नेटवर्क को खत्म करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News