Jalandhar : दो पक्षों में विवाद के बाद चली गोलियां, एक घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 12:16 AM (IST)

जालंधर (वरुण) : पठानकोट चौक नजदीक दो पक्षों में विवाद के बाद गोलियां चल गई। गोलियां चलने के बाद दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मकसूदां थाना के अधीन भी इन दो गुटों में विवाद हुआ था जिसमे 307 धारा के अधीन केस दर्ज कर थाना मकसूदां की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। इसी के रंजिश निकालने के लिए उस समय घायल हुए व्यक्ति और जेल भेजे गए आरोपी के करीबी के समर्थक पठानकोट चौक नजदीक इक्ट्ठा हुए जिनमें गाली-गलौच हुई हुई और फिर गोलियां चला दी गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल भी हुआ है। थाना 8 की पुलिस समेत, सीआइए स्टाफ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News