Jalandhar: सिविल अस्पताल के कर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 12:10 PM (IST)

जालंधर : सिविल अस्पताल में एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश करने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उसे गंभीर हालत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल कर्मी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि सिविल अस्पताल की फार्मेसी में तैनात था। 

इस संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे कर्मी परिजनों ने अस्पताल के प्रबंध व डाक्टरों पर उसे तंग परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा काफी समय से तनाव में चल रहा था जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। यह भी जानकारी मिली है कि कर्मी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कुछ डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन यह सुसाइड नोट कहां इस बारे कुछ नहीं पता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News