लुधियाना और मुंबई के मशहूर कारोबारियों का बड़ा कांड! सिर पर लटकी तलवार
punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 06:20 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने लुधियाना और मुंबई के 2 मशहूर कारोबारियों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार और जांच अधिकारी थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि सलेम टाबरी के नेताजी नगर निवासी नितिन आहूजा पुत्र सोमराज आहूजा ने 31 गत अक्तूबर को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उससे लुधियाना के प्रॉपर्टी कारोबारी संजीव कुमार जैन उर्फ रिंकू जैन निवासी न्यू किचलू से 250 गज, 470 गज, और 500 गज के 3 प्लाट लिए थे।
संजीव कुमार जैन उर्फ रिंकू जैन ने तीनों प्लाटों का मुख्तियारे खास अपने नाम पर ले लिया गया और तीनों प्लाट की बनती हुई कुल रकम में से केवल 10 लाख रुपए उसे दे दिए गए और बाकी बची रकम के बैंक के चैक उसे दे दिए। उसके बाद संजीव कुमार ने उसके तीनों प्लाट पृथ्वी महेंद्र सिंघवी पुत्र महेंद्र मूलचंद सिंघवी वासी पार्क महादेव प्लस मार्ग मुंबई को रजिस्ट्री करवा कर बेच दिए। जब उसने अपनी तीनों प्लाटों की बाकी रकम संजीव कुमार से मांगी तो उसे उसकी रकम नहीं दी गई। कई साल तक संजीव कुमार जैन उसे पैसे वापस देने के लिए लारे लगाता रहा परंतु रकम वापस नहीं की गई और साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा मामले जांच के बाद संजीव कुमार जैन उर्फ रिंकू जैन और पृथ्वी महेंद्र सिंघवी के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। केस दर्ज करने के बाद अभी तक उक्त मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

