बड़ी वारदात, सरेबाजार व्यक्ति की तेजधार हथियारों से ह*त्या

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2023 - 10:06 AM (IST)

बटाला: अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।  थाना कादियां के एस.एच. ओ. कुलवंत सिंह मान ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में निंदर कौर पत्नी  बलविंदरजीत सिंह के अनुसार पति बलविंदर जीत सिंह 20 नवंबर को सुबह 10 बजे स्कूटी से घर से काम के लिए गया था। 

कादियां खारा रोड पर रेलवे फाटक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने अपने पति को इलाज के लिए कादियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया।  21 नवंबर को उसके पति की अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने निंदर कौर के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News