बाइबिल व अन्य धार्मिक पुस्तकें जलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 01:52 PM (IST)

गुरदासपुर/लाहौर (विनोद): पाकिस्तान के राज्य पंजाब में गंडा सिंह पुलिस ने गांव संयुक्त फाटक के पास एक चर्च में बाइबिल और अन्य धार्मिक पुस्तकें जलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ईशनिंदा का मामला दर्ज किया है।

 शिकायतकर्ता जॉन मसीह ने एफ.आई.आर. में कहा कि उनकी पत्नी सदीकन बीबी ने एक व्यक्ति को चर्च में बाइबिल और अन्य धार्मिक पुस्तकों की प्रतियां जलाते हुए देखा। उन्होंने कहा कि सदीकन ने चर्च का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और उन्हें (जॉन) और अन्य लोगों को घटना के बारे में सूचित किया। बाद में पादरी शकील नासिर, इशहाक मसीह, अरशद मसीह और कुछ अन्य ग्रामीण चर्च में आए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सियालकोट जिले के अजहर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले ही पुलिस का भगोड़ा प्रतीत हो रहा है। इस बीच, कसूर और अन्य जिलों के लगभग 20 ईसाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल डी.पी.ओ. अली नासिर रिजवी से मिला। डी.पी.ओ. ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News