भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF के जवानों ने दागी गोलियां

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 08:37 AM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का के सीमावर्ती गांव मुम्बेकी में  गत रात्रि पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा। सीमा सुरक्षा बल की 55वीं बटालियन के जवानों ने उस पर फायरिंग की। 

इसके बाद सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पंजाब पुलिस व अन्य सुरक्षा एजैंसियों को सूचित किया जिन्होंने संदिग्ध क्षेत्र में सर्च दौरान 3 पैकेट तथा एक बलिंकर डिवाइस बरामद की।पैकेटों में 2.622 किलो हैरोइन मिली जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य 13 करोड़ रुपए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News

Recommended News