Police Action : नशे के मामलों में भगौड़ा चल रहा आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 08:27 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित) : पुलिस की विशेष शाखा टीम ने टांडा थाने में दर्ज नशे के 2 मामलों में भगौड़ा करार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानेदार जसपाल सिंह की टीम द्वारा गिरफ्तार भगौड़े की पहचान गांव खख निवासी हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र सतनाम सिंह के रूप में हुई है। उसे माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश होशियारपुर जतिंद्रपाल सिंह खुरमी की अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था।
कोर्ट ने इस आरोपी को भगौड़ा घोषित किया था। स्पैशल ब्रांच की टीम ने भगौड़े को पकड़कर टांडा पुलिस को सौंप दिया है। उसे मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।