मोबाइल एप पर मुलाकात का भयानक अंत, ससुराल वालों ने दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 02:54 PM (IST)

जालंधर : कैंट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 की एक महिला को उसके ससुराल वालों ने रात में घर से बाहर निकाल दिया। दरअसल, पटियाला के राजपुरा की एक महिला ने केंट की गोल्डन कॉलोनी निवासी अमित खन्ना पर गर्भपात कराने के बाद उसे अपनाने से मना करने का आरोप लगाया है। निशा नाम की महिला का कहना है कि थाना केंट व ए.सी.पी. को शिकायत करने के बाद अमित के माता-पिता ने राजीनामा करवा कर अपनाने की बात कही थी परन्तु फिर भी उसको बाहर निकाल दिया गया।

पीड़िता ने कहा कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है, जिसके साथ तलाक की बात चल रही है। इसी बीच करीब 5 महीने पहले उसकी मुलाकात जालंधर निवासी अमित से जीवन साथी एप के जरिए हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिए और दोनों आपस में मिलने लगे। इस दौरान अमित खन्ना ने महिला को जालंधर बुलाया। यहां नौकरी दिलाने के साथ-साथ अमित ने अपने घर के पास ही केंट में लड़की को कमरा किराए पर लेकर दे दिया। उसका किराया वह खुद देता था। महिला ने बताया कि किराए के मकान में रहते हुए अमित खन्ना उसके पास रोज आता-जाता था। इस बीच उसके मना करने के बावजूद अमित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। अमित ने उस पर गर्भपात कराने का भी दबाव बनाया लेकिन वह नहीं मानी। फिर वह 22 जुलाई को महिला को अपने घर ले गया।

25 जुलाई को दोनों ने केंट के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद ससुराल वालों ने उन्हें पति सहित घर से निकाल दिया। निशा का आरोप है कि ससुराल वालों ने गर्भपात की साजिश रचकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी सास शादी के बाद लगातार 2 दिन तक उसे चाय में कुछ मिलाकर पिलाती रही। इसके बाद 2 दिन में उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

थाना कैंट के प्रभारी एस.आई. भूषण कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले दोनों पक्षों का राजीनामा करनाया गया। इसके बाद यह मामला फिर सामने आया है। अब दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। इसके बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी केंट के तुलसी महावीर मंदिर में पंडित बबलू मंजीत ने तय की थी लेकिन अब वह मना कर रहा है। इसके साथ ही शादी की तस्वीरें हटा दी गई हैं। उन्होंने शादी का एक वीडियो रखा है, जिसे उन्होंने केंट थाने में दिखाया है। शादी में आमंत्रित फोटोग्राफर का ब्योरा निकाला जा रहा है ताकि और तस्वीरें ली जा सकें। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुर की पहुंच काफी ज्यादा है। इसी वजह से धमकाया जा रहा है। फायरिंग होने की भी बात पता चली है। उन्होंने प्रशासन से उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News