नशों खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4 मामलों में 5 व्यक्ति काबू

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 04:58 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): जिला फरीदकोट में नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाईयों के दौरान कुल 5 व्यक्तियों को काबू किया गया है। इनमें से 4 व्यक्तियों से नशीली गोलियां बरामद हुई हैं, जबकि एक नौजवान को नशा करने के आरोप में काबू कर उसका डोप टैस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया।

पहले मामले में थाना सिटी-2 फरीदकोट की पुलिस टीम गश्त व शकी व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। जब पुलिस सेमनाला, फिरोजपुर रोड पर मौजूद थी तो दो नौजवानों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनसे 48 सफैद रंग की नशीली गोलियां बरामद हुईं। काबू किए गए दोनों नौजवानों की पहचान कुलविंदर सिंह वासी संजय नगर फरीदकोट व सतनाम सिंह वासी गांधी कालोनी, फिरोजपुर रोड फरीदकोट के तौर पर हुई है। पुलिस की ओर से दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में थाना सदर फरीदकोट की पुलिस टीम गांव टहिणा की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया व भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया व कानूनी प्रीक्रिया के अनुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे एक पत्ता बरामद हुई, जिसमें कुल 10 नशीली गोलियां मिलीं। उसकी पहचान बूटा सिंह वासी गांव टहिणा के तौर पर हुई है।

तीसरे मामले में थाना सदर की पुलिस पार्टी झाड़ीवाला से काबलवाला की ओर जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया व अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा जमीन पर फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर फेंके गए लिफाफे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान लिफाफे में से एक पत्ता, जिसमें 10 नशीली गोलियां थीं, बरामद हुआ। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान निर्मल सिंह वासी गांव काबलवाला के तौर पर हुई है।

चौथे मामले में थाना सदर फरीदकोट की पुलिस पार्टी गांव मचाकी कलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी, जहां मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि जगवीर सिंह नामक नौजवान नशे की हालत में सेमनाला पुल नजदीक मौजूद है। पुलिस ने तुरंत बताए स्थान पर छापा मारकर नौजवान को काबू कर लिया। उसे शक के आधार पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका डोप टैस्ट कराया गया। डोप टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस की ओर से उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस की ओर से सारे मामलों में सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर काबू किए गए व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है व अगली जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News