Jalandhar लोकसभा उपचुनाव: BJP ने इस पूर्व मंत्री को किया प्रभारी नियुक्त
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 07:04 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं। इस बीच जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकास नड्डा ने की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूचना में यह जानकारी दी गई है। आपको बता दें महेंद्र सिंह यू.पी. में योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here