लोकसभा चुनाव : पंजाब में विधानसभा चुनाव हारने वाले नेता संसद में एंट्री के लिए लगा रहे हैं जोर

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2024 - 10:59 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में जहां कई मौजूदा सांसद व विधायक चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं चारों प्रमुख पार्टियों के कई ऐसे नेता संसद में एंट्री के लिए जोर लगा रहे हैं जो पहले विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इन नेताओं का आंकड़ा कई सीटों पर 2 से 3 तक पहुंच गया है जिसके मद्देनजर सबसे ज्यादा कयास इसी बात को लेकर लगाए जा रहे हैं कि इस बार कितने मौजूदा या पूर्व विधायक लोकसभा में एंट्री करने में कामयाब होंगे। यही चर्चा मौजूदा व पूर्व सांसदों को लेकर सुनने को मिल रही है।

विधायक बनने से चूके ये नेता हैं सांसद बनने के चाहवान

-गुरदासपुर : दलजीत चीमा, दिनेश सिंह बब्बू
-अमृतसर : अनिल जोशी
-खडूर साहिब : कुलबीर जीरा, विरसा सिंह वलटोहा, मनजीत सिंह मियांविंड
-जालंधर : चरणजीत चन्नी, मोहिंदर सिंह के.पी., पवन टीनू
-होशियारपुर : अनीता सोम प्रकाश, सोहन सिंह ठण्डल
-आनंदपुर साहिब : विजयइंद्र सिंगला, प्रेम सिंह चंदूमाजरा
-लुधियाना : रणजीत सिंह ढिल्लों
- फतेहगढ़ साहिब : गुरप्रीत सिंह जी.पी., विक्रमजीत खालसा
-फरीदकोट : अमरजीत कौर साहोके
-फिरोजपुर : राणा सोढी
-बठिंडा : जीत मोहिंदर सिद्धू
-पटियाला : एन.के. शर्मा
-संगरूर : इकबाल सिंह झूंदा, अरविंद खन्ना

मौजूदा विधायकों के मैदान में होने की वजह से मंडरा रहा है उपचुनाव का साया

पंजाब में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस द्वारा कई मौजूदा विधायकों को लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार बनाया गया है। यहां तक कि कुछ सीटों पर तो 2 मौजूदा विधायक आमने सामने हैं। इनमें मौजूदा कैबिनेट मंत्री भी शामिल है जिनमें से किसी के जीतने की सूरत में पंजाब में विधानसभा उपचुनाव का साया मंडरा रहा है।

ये मंत्री व विधायक आजमा रहे हैं किस्मत

-गुरदासपुर : पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा, शैरी कलसी
-संगरूर : कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, सुखपाल खैहरा
-अमृतसर : कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल
-खडूर साहिब : कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर
-होशियारपुर : राज कुमार चब्बेवाल
-लुधियाना : राजा वड़िंग, अशोक पराशर पप्पी
-फिरोजपुर : काका बराड़
-बठिंडा : कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां
-पटियाला : कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News